दीप महोत्सव के तहत दिवाली के बाद आज 2 नवंबर को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा होगी। 3 नवंबर को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 2 नवंबर को गोवर्धन की घर-घर पूजा होगी। 3 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनेगा। शास्त्रों के अनुसार भाई दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उन्हें लंबी उम्र का आशीष देती हैं। ब्रजमंडल में इस दिन बहनें यमुना नदी में खड़े होकर भाइयों को तिलक लगाती हैं। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।