फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कूलर के पास खड़े होकर गिन रहे थे रुपये, हाथ हुआ टच, करंट आने से हुई मौत

Sat, 17 Aug 2024 05:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजपाल सिंह अपने घर पर कूलर के पास खड़े होकर रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ कूलर को छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव ऊतरा में 15 अगस्त को एक व्यक्ति का हाथ कूलर से छू गया। कूलर में करंट प्रवाहित था। इससे करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

 

विज्ञापन

गांव ऊतरा निवासी 55 वर्षीय राजपाल सिंह पुत्र कित्तर सिंह 15 अगस्त की दोपहर अपने घर पर कूलर के पास खड़े होकर रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ कूलर को छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को रोता छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें