फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौला जफराबाद गोशाला की रोजाना निगरानी करेंगे नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों बरौला जफराबाद गोशाला में गोवंश की मृत्यु के बाद नगर निगम सजग हो गया है। नगर आयुक्त ने नगर निगम की दोनों गोशालाओं का रोजाना स्वयं निरीक्षण करने की बात कही है तो अधीनस्थों को भी नियमित निरीक्षण व गो सेवा की हिदायत दी है। इधर पशुपालन विभाग के लखनऊ नोडल अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अलीगढ़ डॉ. बीपी सिंह एवं सदर पशु चिकित्सालय की संयुक्त टीम ने बरौला गोशाला में पहुंचकर गोवंश का हेल्थ चेकअप किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी को गोशाला में साफ सफाई एवं भूसा चारा एवं पानी की व्यवस्था ठीक मिलीं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में गोवंश के रखरखाव का विशेष ख्याल रखा जाए। नगर निगम अफसरों ने बताया कि दोनों गोशालाओं में चाक चौबंद व्यवस्थाएं करायी जा रही हैं। गोवंश को शीतलहर से बचाने के लिए तिरपाल, अलाव के साथ-साथ गोवंश को ढकने के लिए बोरे बांधने की व्यवस्था करायी जा रही है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने अधीनस्थों के साथ समीक्षा करते हुए गोवंश की देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की नसीहत दी। उन्होंने नियमित रूप से दोनो गोशालाओं में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों से गोवंश का चेकअप कराने व अधीनस्थों को रोजाना गोशाला में जाकर गो सेवा करने के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की कान्हा गोशाला और बरौला जफराबाद नंदी गोशाला की निगरानी स्वयं उनके द्वारा की जा रही है। दोनों गोशालाओं में गोवंश की देखरेख, चिकित्सकों, चारे व अधिकारी व स्टाफ आदि की समुचित व्यवस्था की रोजाना उनके स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें