फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ओजोन सिटी में फ्लाइंग ट्रेनर के घर में चोरी, हजारों की नकदी एवं घरेलू सामान ले गए चोर

Thu, 16 Nov 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी अनुज डागर अलीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइंग ट्रेनर के रूप में पायलेट को प्रशिक्षित करते हैं। पांच नवंबर को वे अपने गृहक्षेत्र गए थे। इस बीच चोरों ने उनके ओजोन सिटी स्थित किराए के मकान से एक एलईडी, आईपैड, पॉवर बैंक, 15 हजार की नकदी समेत अन्य घरेलू सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
चोर - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के थाना महुआखेड़ा के ओजोन सिटी स्थित फ्लाइंग ट्रेनर के किराए के मकान के दरवाजे की जाली तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी एवं घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित अपने घर हरियाणा गए हुए थे। बुधवार को घर वापसी पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी अनुज डागर अलीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइंग ट्रेनर के रूप में पायलेट को प्रशिक्षित करते हैं। कैप्टन अनुज डागर के अनुसार पांच नवंबर को वे अपने गृहक्षेत्र गए थे। इस बीच चोरों ने उनके ओजोन सिटी स्थित किराए के मकान की दरवाजे की जाली को तोड़ डाला। अंदर से एक एलईडी, आईपैड, पॉवर बैंक, 15 हजार की नकदी समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। महुआखेड़ा प्रभारी के अनुसार मामले में ओजोन सिटी समेत अन्य इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें