स्वच्छ भारत अभियान के तहत 15 जून से शुरू हुए सामुदायिक शौचालय निर्माण के मामले में देश में नंबर एक स्थान पर चल रहे अलीगढ़ जनपद लक्ष्य के करीब आ गया है। अब तक 887 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 564 में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। 323 निर्माणाधीन हैं। इनके भी एक दो सप्ताह में पूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है। निर्माण के मामले में देखे तो गोंडा ब्लाक अव्वल है। यहां 65 में से 61 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बन चुके हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जिले की 887 ग्राम पंचायतों में से वर्तमान में 564 में सामुदायिक शौचालय बन चुके हैं। बाकी 323 निर्माणाधीन हैं। कुछ में भूमि विवाद या भूमि न होने की समस्या है, इसे सुलझा लिया जाएगा।
सामुदायिक शौचालय निर्माण में ब्लाकवार स्थिति
- अकराबाद-44 ग्राम पंचायतों में से 21 में बने शौचालय
- अतरौली-86 ग्राम पंचायतों में से 47 में बने शौचालय
- चंडौस-70 ग्राम पंचायतों में 59 में बने शौचालय
- धनीपुर-72 ग्राम पंचायतों में 39 में बने शौचालय
- गंगीरी-80 ग्राम पंचायतें में 43 में बने शौचालय
- गोंडा-65 ग्राम पंचायतों में 61 में बने शौचालय
- इगलास-67 ग्राम पंचायतों में 32 में बने शौचालय
- जवां-85 ग्राम पंचायतों में से 70 में बने शौचालय
- खैर-73 ग्राम पंचायतों में से 62 में बने शौचालय
- लोधा-88 ग्राम पंचायतों में से 45 में बने शौचालय
- टप्पल-68 ग्राम पंचायतों में से 44 में बने शौचालय