फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वर्ण पदक विजेता हंसिका अत्री का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी फाजिलपुर निवासी हंसिका अत्री का रविवार को क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। अंडर-15 वर्ग के 45 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाली हंसिका के स्वागत में टप्पल-नोएडा कट से गांव फाजिलपुर तक विजय रैली निकाली गई। रास्तेभर लोगों ने पुष्पवर्षा कर बेटी का उत्साह बढ़ाया। स्वागत समारोह में सांसद सतीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह और जट्टारी चेयरमैन प्रदीप बंसल मौजूद रहे। प्रदीप बंसल ने जट्टारी में खेल स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। हंसिका ने अपनी सफलता का श्रेय कोच जितेंद्र सिंह तोकस, हरीश सोलंकी और परिवार के सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें