फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver: त्योहारी मांग खत्म होते ही गिरे सोने-चांदी के दाम, शादी के लिए खरीदारी का अच्छा समय

Thu, 23 Oct 2025 02:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सोने चांदी की यह गिरावट उन खरीदारों के लिए राहत की खबर है, जो शादी-विवाह के सीजन के लिए खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं। आठ नवंबर से शुरू हो रहे सहालग के लिए लोग खरीदारी करना शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
सोना-चांदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों का सीजन खत्म होते ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अलीगढ़ सराफा बाजार में पिछले चार दिनों में सोने के दाम में 4800 रुपये (3.68 फीसदी), चांदी के दाम में 29 हजार रुपये (15.68 फीसदी) तक की गिरावट आई है।

विज्ञापन


18 अक्तूबर को धनतेरस के दिन सोने के दाम 130800 रुपये प्रति 10 ग्राम थे जो 22 अक्तूबर को 126000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। इसी तरह चांदी के दाम भी 185000 रुपये प्रति किलो से गिरकर बुधवार को 156000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं।

अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार कहते हैं कि साल 2011-12 के बाद यह पहला मौका है जब सोने-चांदी के दामों में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। वह कहते हैं कि इसका बड़ा कारण त्योहार के दौरान मांग में भारी उछाल आना था। कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। अब, जैसे ही त्योहारी मांग कम हुई है, कीमतों में कमी आ गई है। सराफा कमेटी के महामंत्री अतुल सराफ कहते हैं कि निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए। यह अस्थायी दौर है। कीमतें स्थिर हो जाएंगी। जैसे ही बाजार थोड़ा गतिमान होगा और शादी विवाह का दौर शुरू होगा, मार्केट में एक बार फिर से तेजी आ सकती है। इसलिए इस गिरावट से परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए आभूषण खरीदने वालों के लिए अच्छा समय

सोने चांदी की यह गिरावट उन खरीदारों के लिए राहत की खबर है, जो शादी-विवाह के सीजन के लिए खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं। आठ नवंबर से शुरू हो रहे सहालग के लिए लोग खरीदारी करना शुरू कर चुके हैं।

पिछले चार दिनों में सोने के दाम में 4800 और चांदी के दाम में 29 हजार रुपये की कमी आई
दिनांक सोना  चांदी
18 अक्तूबर 130800 185000
22 अक्तूबर 126000 156000
(सोना प्रति दस ग्राम और चांदी प्रति किलोग्राम रुपये में)

इस तरह चढ़ता रहा सोने का भाव
वर्ष -   24 कैरेट- 22 कैरेट

2015- 25450- 23250
2016- 28250- 26000
2017- 30110- 27700
2018- 32450- 29850
2019- 39260- 36120
2020- 51900- 47750
2021- 49740- 45800
2022- 54580- 50400
2023- 65450- 58400
2024- 78900- 70200
2025- 130800  (इस साल18 अक्तूबर का भाव)
(अलीगढ़ में पिछले 10 वर्षों में 31 दिसंबर को रहे सोने के प्रति दस ग्राम के भाव। स्रोत- अलीगढ़ सराफा कमेटी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें