फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बकरों से लदी मैक्स ट्रक में जा घुसी, दो लोगों और 39 बकरों की मौत, तीन घायल, ट्रक चालक फरार

Sat, 17 Jun 2023 05:21 PM IST
चमन शर्मा अजीत कुमार शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

जैसे ही मैक्स पिकअप टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर .52 सिमरौटी चौकी के पास से गुजरी। तभी चालक को नींद की झपकी आई, जिससे मैक्स आलू से लदे ट्रक में जा घुसी। 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स में आगे सवार 25 वर्षीय चालक कन्हैया पुत्र हरीशंकर और 35 वर्षीय बकरा व्यापारी दिलीप पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मैक्स चालक और बकरा व्यापारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरों से लदी मैक्स पिकअप देर रात आलू से लदे ट्रक में जा घुसी। हादसे में मैक्स चालक समेत बकरा व्यापारी की मौत हो गई। साथ में बैठे तीन अन्य गंभीर घायल हो गए। मैक्स में लदे 39 बकरों की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि मैक्स पिकअप में 104 बकरे लादकर बकरा व्यापारी महोबा से गाजीपुर-दिल्ली के लिए तीन अन्य के साथ बकरा बेचने के  लिए चले थे। शुक्रवार की रात 12.30 बजे जैसे ही मैक्स पिकअप टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर .52 सिमरौटी चौकी के पास से गुजरी। तभी चालक को नींद की झपकी आई, जिससे मैक्स आलू से लदे ट्रक में जा घुसी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स में आगे सवार 25 वर्षीय चालक कन्हैया पुत्र हरीशंकर और 35 वर्षीय बकरा व्यापारी दिलीप पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई। साथ में सवार दिनेश पुत्र पुन्नी, आफताब पुत्र बाटा और अनुज पुत्र राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मैक्स में लगभग 104 बकरे लदे थे। टक्कर से 39 बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ बकरे घटना के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे से इधर-उधर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को कैलाश हास्पीटल भिजवाया। ट्रक चालक घटना स्थल से मौका देख फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक चालक कन्हैया के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल आफताब की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें