फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीएम ने दिए कानूनगो-लेखपाल को निलंबित करने के आदेश, मेड़बंदी को लेकर कर रहे थे टालमटोल

Sat, 17 Jun 2023 04:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिकायतकर्ता सुरेश सिंह ने बताया कि अपने चक की मेड़बन्दी के लिए सात साल से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। तत्कालीन एसडीएम संजीव कुमार ओझा द्वारा एक साल पहले मेड़बंदी कराए जाने का न्यायालय से आदेश पारित किया। कई बार उनके द्वारा कानूनगो और लेखपाल से वार्ता की गई, परंतु तारीख पे तारीख और खेत खाली ना होने का बहाना बनाते रहे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सुरेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम के एक साल पुराने मेड़बंदी के आदेश का अनुपालन न करने पर अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई। फरियादी सुरेश सिंह की शिकायत पर डीएम ने कानूनगो अशोक कुमार चौहान और छेरत के लेखपाल अभिषेक को निलंबित करने का आदेश एसडीएम कोल रविशंकर को दिए।


    
शिकायतकर्ता सुरेश सिंह ने बताया कि अपने चक की मेड़बन्दी के लिए सात साल से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। तत्कालीन एसडीएम संजीव कुमार ओझा द्वारा एक साल पहले मेड़बंदी कराए जाने का न्यायालय से आदेश पारित किया। कई बार उनके द्वारा कानूनगो और लेखपाल से वार्ता की गई, परंतु तारीख पे तारीख और खेत खाली ना होने का बहाना बनाते रहे। जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता डीएम इंद्र विक्रम सिंह को लिखित में तहसील दिवस में शिकायत दी। 
  
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम संजीव कुमार ओझा के फैसले का पालन न करने पर कानूनगो अशोक कुमार चौहान और लेखपाल अभिषेक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें