फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए नजदीक के यूपीएचसी में जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

कोरोना जांच की सुविधा अब महानगर के 17 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध करा दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि बहुत सारे लोगों को जानकारी ही नहीं है कि उनका नजदीकी यूपीएचसी कहां हैं। जिला अस्पताल एवं दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से निराश लौटने के बाद लोगों को नजदीकी यूपीएचसी खोजने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अब नागरिकों को कोरोना जांच की सुविधा नजदीकी यूपीएचसी में उपलब्ध करा दी गई है। किसी को जिला अस्पताल या दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में आने की जरूरत नहीं है। जांच कराने के लिए आधार कार्ड दिखाना जरूरी है।
विज्ञापन

यहां कराएं कोरोना जांच
1. बन्नादेवी - एनएमटीसी ट्रेनिंग सेंटर के नजदीक
2. घंटर चौक - 15/128 ब्रह्मणपुरी
3. केके जैन - गोपालपुरी, आगरा रोड
4. बेगमबाग - मकान मालिक पीके शर्मा, बेगमबाग
5. इंदिरा नगर - गोविंद नगर गुरुद्वारा के नजदीक, हीरानगर खेल रोड
6. नौरंगाबाद - एनएच 1/493, अंबेडकर कॉलोनी नौरंगाबाद
7. पीपीसी अलीगढ़ - 8/231,नया मोहल्ला रघुवीरपुरी
8. जीवनगढ़ - जाकिर नगर गली के पास, गली नंबर 11, मेन रोड जीवनगढ़
9. महफूजनगर - महफूजनगर जलालपुर
10. नगला तिकोना - रामलीला मैदान के समीप, केशव वाटिका
11. मौलाना आजाद नगर - मौलाना आजादननगर
12. भुजपुरा - भुजपुरा बाईपास रोड, मोहन हॉस्पिटल के नजदीक
13. पला साहिबाबाद - कृष्ण विहार गली नंबर 8
14. उपरकोट - जामा मस्जिद के नजदीक, बनिया पाडा उपरकोट
15. पुष्प विहार - पुष्प विहार मथुरा रोड
16. शाहजमाल - शाहजमाल पानी टंकी के नजदीक
17. जमालपुर - उमर मस्जिद नाला धौर्रा के सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें