फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का प्रभावी निदान कराकर जनता को राहत दें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कोल, गभाना, खैर, इगलास एवं अतरौली तहसील मुख्यालय पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कोल तहसील में नुमाइश स्थित कृष्णाजंलि सभागार में खुद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पीड़ितों की फरियाद सुनीं तो अन्य तहसीलों में जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। कई फरियादियों ने बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अफसरों को समस्या समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्रभावी निदान कराकर जनता को राहत देने का काम करें। संपूर्ण समाधान दिवस में विकास खंड गंगीरी के ग्राम प्रधान काका बेगपुर स्नेहलता ने बताया कि गांव में हुए विकास कार्यों की ब्लॉक स्तरीय टीम द्वारा जांच कर ली गई है, जिसमें कोई अनियमितता नहीं पायी गई है।
अब पुन: तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। ग्राम पंचायत के सभी खाते बंद होने से विकास कार्य प्रभावित हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी, साफ-सफाई आदि की समस्या हो रही है। डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया कि 10 दिन में समिति कार्यों का पर्यवेक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

ब्लॉक अकराबाद के ग्राम कासिमपुर के दिव्यांग मदनमोहन ने गांव में उसकी भूमि पर कुछ लोगों के कब्जा कर घूरे डालकर मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम कोल को विस्तृत जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परशुराम कॉलोनी मैलरोज बाईपास के निवासियों ने सामूहिक रूप से सड़क व नाली निर्माण न होने से जलभराव की समस्या के बारे में बताया।
डीएम ने समाधान के लिए नगर निगम अफसरों को निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पेंशन, आवास, भूमि विवाद से संबंधित तमाम शिकायतें आईं। सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एसडीएम कोल संजीव ओझा, तहसीलदार डॉ. गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें