फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानण होया..

विज्ञापन
बैकुंठ नगर केंद्रीय गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में श्री गुरू नानक देव के प्रकाश उत्सव पर कीर्? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
किरत करो, नाम जपो.. यही संदेश दिया था सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी ने। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व शनिवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। केंद्रीय गुरुद्वारा बैंकुंठ नगर में श्री गुरु सिंह सभा में दिनभर कीर्तन हुए, नाम सिमरन हुआ और अटूट लंगर लगा। अमृत बेला से लेकर देर शाम तक लंगर छकने वालों की कतार नहीं टूटी।
विज्ञापन

अमृतसर से अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे रागी जत्थे, यूपी -6 मिशन रागी जत्था हापुड़, गुरुमुख सिंह हजूरी रागी जत्था ने कीर्तन की शुरुआत की। उन्होंने सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानण होया.. सतगुरु दी सेवा सफल है, जे कोई करे चित लावै... के अलावा अपनी गुरुवाणी से सभी का मन मोह लिया।
उन्होंने कहा कि यदि आप गुरुग्रंथ साहिब की वाणी का पाठ रोज करें और उसका अपने जीवन में अनुसरण करें तो आपका जीवन निर्भय रहेगा। जीवन में कोई कष्ट नहीं पहुंचेगा। गुरु के वचनों से सभी संगत से अपील की कि जब भी उनके मन में कोई गलत काम आए तो उसे टाल दें।
विज्ञापन

अच्छे काम को तुरंत कर लें। गुरु के दर पर जो मन लगाकर सेवा करे उसकी सेवा सफल होती है। संगत ने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर एक दूसरे को बधाई दी। गुरुवाणी में कहा गया कि गुरु नानक देव का नाम ही ऐसा है जो भी सिमरन करे, उसका भला हो जाता है।
दरबार साहिब में हाथ जोड़, आंखें बंद कर तल्लीन अवस्था में गुरु की वाणी श्रवण कर रहे थे और मन ही मन दोहरा रहे थे। कार्यक्रम में सरदार भूपेंदर सिंह टुटेजा, हरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, मदनलाल जुनेजा, शरदजीत जुनेजा, अजीत सिंह जुनेजा, अमन जुनेजा, हरभजन छाबड़ा, मनजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, जंगजीत सिंह जुनेजा, हरविंदर सिंह होरा, वीरेंदर सिंह, सुरेंदर सिंह, हरविंदर कौर, सरवंत कौर, अमनदीप कौर, हरप्रीत कौर, प्रीतम कौर, बिन्नी कौर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें