गिर्राज गोदानी बने कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के रीजनल कोआर्डिनेटर
- फोटो : Dig Vishal
उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रदेश में तीन रीजनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इनमें माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी गिर्राज किशोर गोदानी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रीजनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं मध्य क्षेत्र के रीजनल कोआर्डिनेटर बलवीर जैन फिरोजाबाद व पूर्वी क्षेत्र से त्रिलोचन सिंह सलूजा कानपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि गिर्राज किशोर गोदानी पिछले आठ सालों से अलीगढ़, हाथरस कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें रीजनल कोआर्डिनेटर चुने जाने पर माहेश्वरी समाज में हर्ष की लहर है। पूर प्रदेश में 14 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए, जिनके कार्यों की समीक्षा रीजनल कोआर्डिनेटर करेंगे। वहीं उपाध्यक्ष अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले जनपदों में एक अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष मनोनीत करेंगे।
इस दौरान गिर्राज गोदान ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उसका वह जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
आलू के निर्यात को मिले प्रोत्साहन
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रीजनल को-आर्डिनेटर बने गिर्राज किशोर गोदानी ने अपना एजेंडा रख दिया है। उन्होंने आलू की स्थित को देखते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख दी हैं। उनका कहना हैं कि सरकार मिड डे मील समेत सभी सरकारी योजनाओं व कैंटीनों में आलू से निर्मित सामान आदि को अनिवार्य करें, जिससे आलू के निर्यात को प्रोत्साहन मिल सके। कहा, सरकार को भविष्य में आलू किसान को आत्महत्या करने से रोकना हैं तो आलू के प्रसंस्करण की इकाइयां जल्द स्थापित कराई जाएं। आलू से वोदका बनाने के लाइसेंस जारी हों।
आलू के बियर निर्माण को प्रोत्साहन मिले। कहा, सरकार आलू की खरीद कर उसका फ्लैक पाउडर बनवाकर निर्यात करे। उन्होंने अंतिम मांग की है कि जिन प्रदेशों में शीतगृह अधिक हैं। वहां सब्सिडी तत्काल बंद कर अभाव वाले क्षेत्र में सब्सिडी दी जाए व बचने वाली राशि आलू की प्रसंस्करण इकाई को दी जाए। इस दौरान अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के मनोज महामंत्री अतुल अग्रवाल, समन्वयक मनोज कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।