संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
अवैध वसूली को लेकर अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं भड़क गए। बच्चों ने कोतवाली पर आकर प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध रूप से 600 रुपये मांगने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि पैसे नहीं देने पर बदतमीजी करते हुए गेट से कर दिया जाता है।
सोमवार को अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने प्रैक्टिकल में अवैध रूप से वसूली की तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि कॉलेज की एक साल की फीस साढ़े पांच हजार रुपये बताई गई थी। प्रैक्टिकल के नाम से अवैध 600 रुपये लिए जा रहे हैं। नहीं देने पर गेट से बाहर निकाल दिया गया।
छात्रा उमा भारती, प्रियंका, निधि, मनीषा, शशि, रंजना, खुशबू सहित दर्जनों बच्चों ने इसकी शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि छात्रा अवैध वसूली की शिकायत लेकर आई थी स्कूल प्रशासन को बुलाया गया है।