फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्टेट चैंपियनशिप के लिए बालिका बास्केटबॉल टीम प्रयागराज रवाना

Fri, 10 Apr 2026 03:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज रवाना होती टीम। संवाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 36वीं अंडर-19 बालिका स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अलीगढ़ की टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 10-15 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


अलीगढ़ की बालिका टीम इस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम में मीना, कनिष्का, मरयम, वंशिका, सौम्या मारिया, याहवेह, मोनिका, सौम्या, छाया, हिमानी कुमारी, दिव्या एवं हिमानी सिंह शामिल हैं। टीम के साथ कोच के रूप में रवि कुमार एवं अनामिका सिंह भी रहेंगी। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जिला सचिव सुनील दत्ता ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें