फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका व महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Thu, 14 Mar 2019 01:28 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में फाइट खेलती खिलाड़ी। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आगरा रोड स्थित समृद्धि टाउनशिप में बालिका व महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। ताइक्वांडो व खुद की रक्षा करने के लिए बालिका व महिलाओं ने सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


बुधवार शाम ताइक्वांडो कोच ओपेश अग्रवाल की अगुवाई में ताइक्वांडो खिलाड़ी कौशल शर्मा, रीमा शर्मा, लुबना शफीक, दिनेश कुमार, राहुल कुमार, प्रेम कुमार ने बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाया। उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं से कहा कि उनके पास कोई धारदार वस्तुएं नहीं होती है, जिससे वह खुद की रक्षा कर सकती हैं।

ऐसी स्थिति में पेन, चिमटी को नुकीले हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं और खुद की रक्षा भी कर सकती हैं। बालिका व महिलाओं ने बड़ी ही तन्मयता से ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ली। ट्रेनर से बालिका व महिलाओं ने सवाल भी किए, जिसका संतोष पूर्ण जवाब भी मिला।
विज्ञापन


समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सराफ व माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने सभी का आभार जताया। साथ ही सफल आयोजन के लिए अमर उजाला को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन्हें मिला इनाम
ताइक्वांडो के कोच व खिलाड़ियों ने डेमो करके खुद की रक्षा करने के तरीके बताए। इसके बाद बालिका व महिलाओं ने सीखे हुए टिप्स को हूबहू करके दिखाया, जिस पर उन्हें इनाम भी दिया गया। इनाम पाने वालों में बालिका माही शर्मा, कनिष्का, आस्था, मानवी व महिला रीता पालीवाल शामिल हैं।
विज्ञापन


बेटे और बेटी में फर्क न करें। बेटी का शुरू से ही बेटे की तरह समान पालन-पोषण करें। बेटे को संस्कारी भी बनाएं, ताकि वह दिग्भ्रमित न हो सके।
-रीता पालीवाल

अमर उजाला ने बहुत अच्छी शुरुआत की है। बालिकाएं सशक्त होंगी, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जाए।
-अर्चना सक्सेना

ताना व उलाहना से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसका डटकर मुकाबला करें। कोई भी डिफेंस का तरीका सीखना चाहिए। ताइक्वांडो की तरह कोई भी आर्ट सीखें।
-लुबना शफीक, खिलाड़ी

 सेल्फ डिफेंस के अलग-अलग तरीके हैं, लेकिन ताइक्वांडो बहुत अच्छा है। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग कराना अमर उजाला की एक अच्छी पहल है।
-रीमा शर्मा, खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें