फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूल के लिए गई छात्रा 38 दिन से लापता, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रा 25 सितंबर को अलीगढ़ के लिए पढ़ने गई थी, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं आई। उसी दिन से पिता परिवार के लोग युवती को तलाशने में जुटे रहे, लेकिन 38 दिन के बाद भी वह नहीं मिली।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव की छात्रा 25 सितंबर से लापता है। छात्रा के पिता ने काफी तलाश की, लेकिन छात्रा कॉलेज से घर लौटकर नहीं आई। मोबाइल फोन से कुछ जानकारी होने पर पिता ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन



पिता ने तहरीर में बताया उनकी बेटी 25 सितंबर को सुबह 8 बजे अलीगढ़ के लिए पढ़ने गई थी, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं आई। उसी दिन से पिता परिवार के लोग युवती को तलाशने में जुटे रहे, लेकिन 38 दिन के बाद भी वह नहीं मिली। युवती के फोन डिटेल निकलवाने के बाद मालूम हुआ कि प्रेम शंकर उर्फ प्रेमा, रघुवीर पुत्र हम्बीर सिंह निवासी हथकोली मथुरा उसे बहला फुसलाकर ले गया है, पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें