फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कॉलेज जाते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आई छात्रा, हुई दर्दनाक मौत

Fri, 22 Mar 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गभाना थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर ढोला की रहने वाली अलीगढ़ के टीकाराम महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कॉलेज जा रही थी। ट्रैक पार करते समय राजधनी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे छात्रा के शरीर के टुकड़े बिखर गए और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रा का शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना से अलीगढ़ के डिग्री कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही छात्रा दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक कुलवा रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


गभाना थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर ढोला निवासी बच्चन बाबू की 20 वर्षीय बेटी शीतल अलीगढ़ के टीकाराम महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह पढने के लिए जा रही थी। तभी कुलवा रेलवे स्टेशन के ट्रैक को पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे छात्रा का शरीर टुकड़ों में बंट गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें