फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा कर ट्यूटर ने साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 26 Dec 2018 09:39 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस में अदालत के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट में एक ट्यूटर सहित तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ट्यूटर की बहन पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि बीती मई में तीनों ने नोएडा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता थाने गई तो पुलिस ने उसे टरका दिया। पुलिस ने मंगलवार को छात्रा की मेडिकल जांच कराई।  

बीएससी की एक छात्रा फीरोजाबाद जिले के टूंडला निवासी हेमंत कुमार के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। मई महीने में छात्रा अपनी बहन के यहां हाथरस आ गई। 

रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर आरोपी ट्यूटर का फोन आया और छात्रा से हाथरस में कोचिंग सेंटर खोलने की बात कही। छात्रा आरोपी द्वारा बताए स्थान पर पहुंच गई। यहां से आरोपी उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ आनंद कुमार निवासी नोएडा भी था। आरोपी ने छात्रा की कनपटी पर तमंचा रखकर रूमाल से कुछ सुंघा दिया और उसे अपने जीजा शैलेंद्र निवासी नोएडा के यहां ले गया। 

वहां पर फ्लैट में बंधक बनाकर तीसरी मंजिल पर रखा। यहां पर उसे कुछ दवाइयां खिलाई गईं। इससे छात्रा अपनी सुध-बुध खो बैठी। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ कई दिन तक नोएडा में दुष्कर्म किया। 

मुख्य आरोपी हेमंत की बहन पर धमकाने का आरोप है। आरोप है कि यह सभी लोग छात्रा को नेपाल होकर विदेश ले जाने की तैयारी कर रहे थे। बमुश्किल वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने पिता के घर पहुंची। 

जब परिजन उसे लेकर थाने गए तो पुलिस ने शिकायत करने के बजाय टरका दिया। इस पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर इस प्रकरण में 376-डी, 366 और 506 की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें