फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मंदिर पूजा करने गई युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, छत पर चढ़कर आरोपी ने किया ड्रामा, दो गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 11:58 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवती पूजा करने मंदिर जा रही थी। रास्ते में उसके तहेरे भाई ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। जिससे युवती झुलस गई। आरोप वहां से भागकर छत पर चढ़ गया और खुद पर भी पेट्रोल डालकर आग लगाने का ड्रामा करने लगा।
विज्ञापन
झुलसी युवती और छत पर ड्रामा करता आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के मौके पर रविवार सुबह पथवारी मंदिर पर पूजा करने जा रही युवती पर गांव में बीच चौराहे पर उसके ही तहेरे भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी। युवती गंभीर रूप से झुलस गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने छत पर चढ़कर पुलिस पर सिलिंडर जलाकर फेंकने की धमकी दी। खुद पर पेट्रोल डाल लिया। युवक ने 3:15 घंटे ड्रामा किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


अतरौली के गांव खानपुर निवासी जयवीर सिंह दिवाकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को वह गांव में ही जयवीर की डेयरी पर दूध देने गए थे। इसी दौरान उनका अपने भतीजे नीरू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रविवार सुबह वह दूध देने जा रहे थे, तभी नीरू से फिर से विवाद और मारपीट हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर दिया था। जयवीर की पत्नी चंद्रवती ने बताया कि इसी दौरान उनकी बेटी रश्मि (18) नवरात्र पर घर पर दुर्गा मां की पूजा करने के बाद गांव में पथवारी मंदिर पर पर पूजा (धूप-अज्ञारी) करने जा रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान सुबह करीब 8:30 बजे आरोपी ने गांव के बीच चौराहे पर बोतल में भरा पेट्राेल रश्मि के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। इससे रश्मि बुरी तरह झुलस गई शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने नाली में भरे पानी, मिट्टी आदि डालकर रश्मि के कपड़ों में लगी आग बुझाई लेकिन तब तक युवती के हाथ, मुंह और पेट बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर एबुलेंस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देख सीएचसी से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है। 

गांव खानपुर से एक व्यक्ति आग लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दो भाइयों में आपसी पारिवारिक विवाद में एक भाई के लड़के ने अपनी चचेरी बहन के ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी, जिससे कुछ बर्न इंजरी आई थी, जिसको अस्पताल रवाना कर दिया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।-राजीव कुमार द्विवेदी, सीओ अतरौली

छत से पुलिस पर सिलिंडर में आग लगाकर फेंकने का प्रयास
अतरौली के गांव खानपुर में युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के प्रयास की सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही आरोपी नीरू घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया, उसने वहां रखे सिलिंडर को आग लगाकर फेंकने का प्रयास करते हुए धमकी दी। खुद के ऊपर भी पेट्रोल डालकर ड्रामा करने लगा। पुलिस ने उसे करीब सवा तीन घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के गांव में आने पर आरोपी पक्ष के सदस्य घर से भाग गए। आरोपी नीरू घर की तीसरी मंजिल से धमकी देने लगा कि यदि कोई घर में आया तो सिलिंडर में आग लगा दूंगा। उसने सिलिंडर को आग लगाकर नीचे फेंकने की भी धमकी दी। इससे नीचे खड़े लोग और पुलिस पीछे हट गई। आरोपी ने छत पर ही खुद के ऊपर भी पेट्रोल डाल लिया और धमकी दी कि यदि उसे पकड़ने के प्रयास किया तो वह खुद को आग लगा लेगा।

पकड़ा गया तो चचेरे भाई को गोली मार दूंगा
छत से आरोपी ने पुलिस के सामने अपने चचेरे भाई रामनिवास को यह कहते हुए तमंचे से गोली मारने की धमकी दी कि यदि वह आज पकड़ा गया तो दो-तीन लाख रुपये खर्च करके फिर से छूट आएगा लेकिन जेल से आने के बाद उसे नहीं छोड़ेगा। 
विज्ञापन

दमकल को बुलवाया, सीओ के आश्वासन पर उतरा आरोपी
आरोपी की इस हरकत को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उसकी धमकियां को देखते हुए दमकल की गाड़ी भी मौके पर बुला ली। सीओ राजीव कुमार द्विवेदी ने मोबाइल फोन से आरोपी युवक से बात की मोबाइल फोन के पुलिस गाड़ी के माइक के सामने भी रखा और कहा कि तु्म्हारे ऊपर कार्रवाई नहीं की जाएगी, इस आश्वासन के बाद नीरू नीचे उतर आया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुबह 8: 30 बजे बजे से शुरू हुआ यह घटनाक्रम दोपहर 11.45 बजे तक चला। इस घटना से गांव में दहशत जैसा माहौल बना रहा।

पशु बांधने को लेकर है विवाद, शनिवार को भी दी थी आग लगाने की धमकी
पुलिस यदि शनिवार की घटना को गंभीरता से लेती तो रविवार को युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना रोकी जा सकती थी। घटनाक्रम के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में प्लाॅट में पशु बांधने को लेकर विवाद है। पूर्व में भी कई बार इनमें झगड़ा हुआ है। आरोपी नीरू अपनी दबंगई किस्म छवि बनाना चाहता है। अतरौली थाने में भी उसके खिलाफ पूर्व में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार शाम को हुई घटना के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब भी आरोपी छत पर चढ़ गया था और आग लगाने की धमकी दी थी। तब पुलिस को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा था, यदि पुलिस कल ही सख्ती बरतती और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लेती तो इतना बवाल नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें