युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती के परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए। युवक की मां ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनके सिर में भी सरिया मारकर घायल कर दिया। उसके बाद प्रेमी व उसके पिता, भाई की बहू ने मुश्किल से बाहर निकालकर गेट बंद किया।
अतरौली कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने अपने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवती उसी गांव के प्रेमी के घर पहुंच गई। यह घटना क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
जिरौली धूमसिंह चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 साल की युवती ने बताया कि अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम करती है। इसका विरोध परिवार के सदस्य करते हैं। तीन दिन से उसके पिता, मां व भाई मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात परिजनों ने उसे पीटा। इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। परिवार के सदस्य वहां भी पहुंच गए। युवक की मां ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनके सिर में भी सरिया मारकर घायल कर दिया। उसके बाद प्रेमी व उसके पिता, भाई की बहू ने मुश्किल से बाहर निकालकर गेट बंद किया।
आरोप है कि युवती के परिवार वाले पथराव करने लगे। पुलिस के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने युवती व प्रेमी की मां का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण में युवती की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।