फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आत्महत्या करने स्टेशन पर पहुंची युवती, पूछा कारण तो रो-रो कर बताई आपबीती

Sat, 06 Jan 2024 03:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवती को मां ने डांट दिया तो वह ट्रेन से कटने के लिए स्टेशन पहुंच गई। जीआरपी महिला कर्मी ने उसे रोक लिया। युवती आत्महत्या करने का कारण रो-रो कर बताया। परिजन को वहां बुलाया गया और युवती उनके साथ चली गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब सवा तीन बजे एक युवती प्लेटफार्म संख्या दो पर दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन को आता देख रेलवे ट्रैक पर छलांग लगाकर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई। उसी वक्त ड्यूटी पर तैनात जीआरपी की महिला कर्मी ने युवती को ऐसा करने से रोक लिया। थाने में युवती से इसका कारण पूछा गया तो वह फूट- फूट कर रोने लगी। 

विज्ञापन


शहर के देहलीगेट इलाके की युवती ने रोते हुए बताया कि घर से वह पानी गर्म करने की रॉड को सही कराने दुकान पर गई थी। जहां से आने में थोड़ी देर हो गई तो घर आने पर मां ने उसे बुरी तरह से डांट लगा दी। इस पर वह आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। जीआरपी थाने से युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया, जहां से उसे समझा-बुझाकर परिजन अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें