फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रात को छत के रास्ते कमरे में पहुंचा युवक, किशोरी से किया दुष्कर्म, पकड़ा तो छुड़ा ले गया भाई

Tue, 18 Jul 2023 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात्रि साढ़े 12 बजे गांव का युवक घर की छत के रास्ते जीने में होकर घुस गया तथा कमरे में सो रही मेरी 14 वर्षीय बेटी को दबोच लिया। युवक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पिता पड़ोस में हो रही रामायण पाठ से उठकर घर आया, तो मैंने उसे मौके पर ही पकड़कर शोर मचाया।
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के एक गांव मे मंगलवार रात्रि कमरे में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में बताया गया कि रात्रि साढ़े 12 बजे गांव का युवक घर की छत के रास्ते जीने में होकर घुस गया तथा कमरे में सो रही मेरी 14 वर्षीय बेटी को दबोच लिया। युवक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पिता पड़ोस में हो रही रामायण पाठ से उठकर घर आया, तो मैंने उसे मौके पर ही पकड़कर शोर मचाया। मेरी पत्नी, मेरा भाई तथा मोहल्ले के कई लोग वहां आ गए। 

इसी बीच आरोपी का बड़ा भाई भी तमंचा लेकर वहां आ गया तथा तमंचे के बल पर मारपीट की तथा मुझे तमंचे की बट मारकर अपने भाई को छुड़ा ले गया। पीड़िता की पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
अलीगढ़ सीओ राकेश सिसोदिया ने बताया कि टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव से सूचना प्राप्त हुई कि मंगलवार की रात्रि गांव के ही एक सजातीय युवक ने किशोरी के साथ गलत कार्य किया है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमें गठित की गई हैं। आवश्यक कार्यवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें