फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: चलती बाइक से गिराई चप्पल, उतरी और पीछे आ रहे प्रेमी के साथ चली गई, रुपये-गहने भी ले गई

Sat, 24 Oct 2026 02:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छोटे भाई के साथ बाइक पर छात्रा यूनिवर्सिटी गई थी। वहां से लौटते समय चप्पल नीचे गिरने की बात कहकर उसने भाई से बाइक रुकवाई। चप्पल पहनने के लिए बाइक से उतरकर वह पीछे की ओर गई तभी पीछे आ रहे प्रेमी की बाइक पर बैठकर चली गई।
विज्ञापन
चलती बाइक से गिराई चप्पल, पीछे आ रहा प्रेमी - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी से घर लौटते समय पीछे बैठी छात्रा ने अपनी एक चप्पल गिराकर भाई से बाइक रुकवाई। उतरकर चप्पल पहनने के लिए लौटी तभी पीछे से आए अपने प्रेमी की बाइक पर बैठ गई। कुछ दूरी पर आगे खड़ा भाई कुछ समझ पाता इससे पहले छात्रा प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन


मामले में पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि 21 वर्षीय बेटी आरएमपीयू में ग्रेजुएशन की छात्रा है। शुक्रवार को छोटे भाई के साथ बाइक पर यूनिवर्सिटी गई थी। वहां से लौटते समय शाम करीब चार बजे चमन नगरिया गांव में एक स्कूल के समीप चप्पल नीचे गिरने की बात कहकर भाई से बाइक रुकवाई।

चप्पल पहनने के लिए बाइक से उतरकर वह पीछे की ओर गई तभी पिसावा थाने के बुलाकीपुर गांव निवासी भोला बाइक लेकर वहां पहुंच गया। उसकी बाइक पर बैठकर उनकी बेटी चली गई। बेटे से जानकारी मिलने पर उन्होंने घर में देखा तो ढाई लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने भी लापता थे। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रुपये और गहने उनकी बेटी साथ ले गई है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें