फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: मां के सामने बच्ची पर गिरा खौलता दूध, उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 17 Oct 2026 02:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तनिष्का घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह गैस चूल्हे पर दूध उबाल रही अपनी मां के पास पहुंच गई। खाने के लिए चावल मांगने लगी। पत्नी ने जैसे ही पीठ घुमाई, बच्ची का हाथ गरम भगोने से छू गया। हाथ जलते ही बच्ची गिर पड़ी। भगोना में खौल रहा दूध भी बच्ची के ऊपर जा गिरा।
विज्ञापन
मृतक बच्ची तनिष्का - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली के गांव दाउदगढ़ी में बीते नौ अक्तूबर को भगोना में खौल रहा दूध तीन साल की बच्ची के ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


पिता भूपेंद्र बघेल ने बताया कि बेटी तनिष्का (3) घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह गैस चूल्हे पर दूध उबाल रही अपनी मां के पास पहुंच गई। खाने के लिए चावल मांगने लगी। इसी दौरान पत्नी ने जैसे ही पीठ घुमाई, बच्ची का हाथ गरम भगोने से छू गया। हाथ जलते ही बच्ची गिर पड़ी। भगोना में खौल रहा दूध भी बच्ची के ऊपर जा गिरा। दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। छह दिन बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। दो भाई-बहन में वह छोटी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिला पंचायत सदस्य प्रवेशवती देवी, रवेंद्रपाल सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों ने घटना या बच्ची की मौत की सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें