गांव नगला जाट निवासी नरेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री राशी के पैर में 14 जुलाई की रात सोते समय सांप ने डस लिया। इस पर वह चीखती हुई जगी तो परिजनों की नींद खुल गई। तत्काल ही परिजन उसे जेएन मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वह दो भाइयों में बड़ी थी। गांव के ही स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। जिला पंचायत सदस्य डाॅ. पुष्पेंद्र लोधी सहित अन्य ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।