फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव दीपपुर में 19 वर्षीय युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे अलीगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार पुलिस को बताए बगैर कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चना (19) पुत्री रतिराम का किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई। इसपर शुक्रवार की रात को युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत विगड़ने पर परिवार के सदस्ये उसे कस्बे में चिकित्सक के पास ले गए। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रात को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना किसी ने थाना पुलिस को दे दी। शनिवार सुबह घर पर जब थाना पुलिस पहुंची तो घर में केवल मृतका की भाभी मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सीओ बरला संजीव कुमार ने बताया कि युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। मृतका की भाभी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें