फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्ररी के सामने फेंकी नवजात बच्ची, उपचार शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाई गई बच्ची। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। कमिश्ररी के सामने फेंकी नवजात बच्ची, उपचार शुरू सुबह-सुबह सूचना पर पुलिस ने किया बच्ची को बरामद अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी इलाके में कमिश्ररी मुख्यालय के सामने खाली पैंठ मैदान में किसी ने नवजात बच्ची को फेंक दिया। शुक्रवार सुबह-सुबह इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को बरामद कर उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में भरती कराया है। अभी पुलिस इस प्रयास में जुटी है कि आखिर ये बच्ची कहां से आई और किसने फेंकी होगी। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सुबह करीब ९:३० बजे बच्ची के नवजात बच्ची के पड़े होने की सूचना मिली। इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस ने पहुंचकर बच्ची को बरामद किया। उसे जीवित पाकर जिला अस्पताल में भरती करा दिया गया है। जहां उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद इलाज शुरू करा दिया गया है। बच्ची कहां से आई और किसने फेंकी, यह जांच चल रही है। --
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें