फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलाव की आग में भाई के बाद बहन की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 22 Dec 2025 12:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो दिन आईसीयू में रखने के बाद हालत में सुधार होने पर मन्नू को वार्ड में शिफ्ट किया गया। 21 दिसंबर की शाम को फिर तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान रात को मन्नू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक बच्ची मन्नू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात दिनों तक दिल्ली एम्स में जिंदगी से जद्दोजहद करने के बाद तीन साल की मासूम मन्नू आखिरकार मौत की नींद सो गई। देर शाम बच्ची का शव घर पहुंचा तो पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। रोते-बिलखते परिजन मासूम को निहारते रहे।

विज्ञापन


देहली गेट थाना क्षेत्र के अशरफपुर जलाल निवासी प्रताप के घर पर 15 दिसंबर की शाम को अलाव की चिंगारी से आग लग गई थी। इसमें छह माह के देवांश और तीन साल की मन्नू बुरी तरह से झुलस गई थी। पांच साल की बालिका तन्नू भी झुलस गई थी। परिजन तीनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने देवांश को मृत घोषित कर दिया। मासूम मन्नू भी 80 फीसदी जल चुकी थी। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। तन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

पिता प्रताप और मां आरती ने मन्नू को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया। दो दिन आईसीयू में रखने के बाद हालत में सुधार होने पर मन्नू को वार्ड में शिफ्ट किया गया। 21 दिसंबर की शाम को फिर तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान रात को मन्नू ने दम तोड़ दिया। शाम करीब पांच बजे जब बच्ची का शव घर पहुंचा तो उससे लिपटकर माता-पिता और रिश्तेदार रोते-बिलखते रहे। कुछ ही देर में प्रताप के घर पर पूरे मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए।

अलाव से झुलसी मासूम ने उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया है। परिजनों ने शव का खैर रोड विवेकानंद कॉलेज के पास नाले के समीप अंतिम संस्कार कर दिया है।-विनीत यादव, पार्षद, वार्ड 35-महफूजनगर

विज्ञापन

तन्नू की हालत में है सुधार
आग में झुलसी पांच साल की तन्नू की हालत में सुधार है। परिजन उसका उपचार निजी चिकित्सालय में करा रहे है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल ने बेटी के उपचार का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें