फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवती ने की प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की गला रेतकर हत्या, चंद घंटों में दोनों गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के क्वार्सी से गायब युवक की हत्या जवां क्षेत्र में की गई। इस सूचना पर चंद घंटों के प्रयास में हत्यारोपी युवती और अयाज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह के एक अपराधी युवक की उसकी पूर्व प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को सोमवार रात अंजाम दिया गया। पहले पूर्व प्रेमी को बातों में उलझाकर मिलने बुलाया, फिर जवां क्षेत्र में राख के बंधे पर बेहोश कर उसकी हत्या की गई। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों में हत्यारोपी युवती व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार नगला मल्लाह गली नंबर-6 का 23 वर्षीय गालिब पुत्र स्व.यूनुस दो वर्ष पूर्व भोपाल पुलिस द्वारा किसी अपराध में जेल भेजा गया था। इससे पहले उसके इलाके की युवती से प्रेम संबंध थे। गालिब के जेल जाने के बाद युवती की दोस्ती केला नगर पत्थर वाली गली के अयाज से हो गई। कुछ माह पहले वह जेल से छूटकर आया तो उसने युवती से मिलने की कोशिश की। मगर, युवती ने अयाज से संबंधों के चलते उससे दूरी बना ली। 

यह बात गालिब को अखरने लगी। गालिब के भाई तालिब द्वारा जवां में दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार युवती ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे गालिब को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। गालिब स्कूटी लेकर चला गया और काफी देर तक नहीं लौटा। दोपहर तीन बजे तालिब ने अपने भाई को फोन किया तो कहा कि युवती व अयाज मुझे जवां के राख वाले बंधे पर ले आए हैं। यह लोग मुझे मार देंगे, बचा लो। इसके बाद फोन कट गया और बंद हो गया। इस पर तालिब अपने भाई को तलाशते हुए देर रात बंधे पर पहुंचा तो वहां उसे अपने भाई का शव मिला। 
विज्ञापन


इस पर तत्काल उसने जवां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरा माजरा समझते हुए रात में ही युवती व उसके प्रेमी अयाज पर हत्या और जरीन के पिता पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद रात भर के प्रयास के बाद तड़के युवती व अयाज को गिरफ्तार कर लिया। उनके द्वारा गालिब को बेहोश कर गला रेतकर हत्या करना स्वीकारा गया और दोनों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, उस्तरा, गालिब का टूटा हुआ मोबाइल बरामद कराया। 

क्वार्सी से गायब युवक की हत्या जवां क्षेत्र में की गई। इस सूचना पर चंद घंटों के प्रयास में हत्यारोपी युवती और अयाज को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने स्वीकारा है कि गालिब उन्हें परेशान करता था। इससे आजिज आकर हत्या की है। मामले में आगे की कार्रवाई  जारी है।- कुलदीप सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें