फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरातियों से भरी मिनी बस बनी आग का गोला, खिड़की का सीसा तोड़ कूदकर बचाई जान

Tue, 21 Feb 2023 06:42 PM IST
चमन शर्मा अनूप यादव

सार

खुर्जा से बारात लेकर एटा के कस्बा धुमरी जा रही मिनी बस में नानऊ स्थित ओवर ब्रिज पर चलते-चलते अचानक बस में आग लग गई। तभी बराबर में चल रहे एक कार सवार ने बस में आग लगने की जानकारी बस में बैठे लोगों को दी।
विज्ञापन
आग लगने के बाद खाक हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में नानऊ स्थित ओवर ब्रिज पर बरातियों से भरी मिनी बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार बरातियों ने खिड़की के सीसे तोड़कर उसमें से कूदक अपनी जान बचाई। बस जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन


खुर्जा से बारात लेकर एटा के कस्बा धुमरी जा रही मिनी बस में नानऊ स्थित ओवर ब्रिज पर चलते-चलते अचानक बस में आग लग गई। तभी बराबर में चल रहे एक कार सवार ने बस में आग लगने की जानकारी बस में बैठे लोगों को दी। जिससे बरातियों में भगदड़ मच गई। 

शीशा, खिड़की तोड़कर कूदकर बस से बाहर निकले। सूचना के बाद इलाका पुलिस और दमकल टीम पहुंची। पुलिस ने फिलहाल रोड को दोनों ओर से रोक दिया। फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि बस में 60 बाराती थे। घटना में सभी बाराती सकुशल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें