फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेन में मिली युवती से हुआ प्यार, फिर दोनों रहने लगे साथ, एक दिन हुआ कुछ ऐसा उड़ गए होश

Thu, 03 Jun 2021 10:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित ने इस मामले में बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत की है। जीवनगढ़ निवासी सरीन खान ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसे ट्रेन में सफर के दौरान एक युवती मिली। युवती ने खुद को अकेला और पीड़ित बताकर उससे दोस्ती गांठ ली। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। क्वारसी थाना क्षेत्र के एक युवक को ट्रेन में मिली एक युवती को दोस्त बनाकर घर ले आना महंगा पड़ गया। मौका मिलने पर वह नगदी व जेवरात लेकर चंपत हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस मामले में बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत की है। जीवनगढ़ निवासी सरीन खान ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसे ट्रेन में सफर के दौरान एक युवती मिली। युवती ने खुद को अकेला और पीड़ित बताकर उससे दोस्ती गांठ ली। 

इसके बाद वह उसे घर ले आया। उसने बताया कि पिछले दिनों उसके किसी काम से घर से बाहर जाने के दौरान युवती घर में रखी 2.60 लाख की नगदी व जेवरात लेकर भाग गई। उसकी तलाश की तो पता चला कि युवती धोखाधड़ी कर अब तक आठ शादियां रचाकर व माल बटोर कर फरार हो चुकी है। पीड़ित युवक ने एसएसपी से युवती की तलाश कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें