क्वार्सी चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अब मुख्य चौराहे पर गर्डर रखे जा रहे हैं। यहां पर कुल 12 गर्डर रखने हैं। गर्डर रखने के बाद स्लैब का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
अलीगढ़ के निर्माणाधीन क्वार्सी चौराहा फ्लाईओवर के मुख्य भाग पर गर्डर लगाने का काम 12 दिसंबर की रात सफलता पूर्वक शुरू हो गया। एक पिलर पर छह गर्डर रखे जा चुके हैं। शेष छह गर्डर और लगाए जाएंगे। 70 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चौराहे के दो बड़े पिलर पर कुल 12 गर्डर रखे जाएंगे। एक पिलर पर कुल छह गर्डर लगने हैं। इनमें से छह गर्डर लगाए जा चुके हैं, शेष छह और लगाए जाएंगे। गर्डर लगाने का काम रात में ही होगा, ताकि दिन के समय यातायात व्यवस्था पर असर न पड़े। इस फ्लाईओवर के कुल 12 पिलर पर लगभग 11 स्लैब बनाए जाएंगे। अब तक आठ स्लैब पूरे हो चुके हैं, तीन स्लैब बनाया जाना बाकी हैं।
चौराहा पार करने के बाद तालानगरी की ओर मिट्टी भराई का काम लगभग पूरा हो चुका है। दिसंबर के अंत में यहां आरसीसी स्लैब डाला जाएगा, जिसके बाद तारकोल और कंक्रीट की परत बिछाई जाएगी। इससे सड़क मजबूत और समतल होगी। वहीं चौराहे से शहर की ओर वाले हिस्से में भी मिट्टी की भराई का काम तेज कर दिया गया है। रिटर्निंग वॉल (आरई वॉल) का निर्माण भी जारी है।
क्वार्सी चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अब मुख्य चौराहे पर गर्डर रखे जा रहे हैं। यहां पर कुल 12 गर्डर रखने हैं। छह रखे जा चुके हैं, छह और रख दिए जाएंगे। गर्डर रखने के बाद स्लैब का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।-मोहित कुमार, डीपीएम राज्य सेतु निगम।