सराय मान सिंह में अपने पति प्रवीन महेश्वरी को हेलमेट देती शिल्पा महेश्वरी...
- फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें कठोर व्रत का पालन करती हैं। शहर में सोमवार को सुहाग की सलामती के लिए पत्नियों ने अपने पतियों के हाथों में हेलमेट थमाया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी पतियों से लिया।
अनोखी पहल के तहत पत्नियों ने कहा कि व्रत से पतियों को लंबी उम्र मिलती है, वहीं हेलमेट हादसे पर उनकी जान को बचाएगा। अगर हम सभी ईमानदारी से यातायात नियमों का पालन करें तो देश में सड़क हादसों की संख्या में गिरावट आ जाएगी।
इससे कई महिलाओं का सुहाग उजड़ने से बच जाएगा। सराय मानसिंह के शालिनी शर्मा-शिवदत्त शर्मा, सराय खिरनी के श्वेता भूतड़ा-गर्वित भूतड़ा, प्रेरणा माहेश्वरी-प्रवीन माहेश्वरी व कुलदीप विहार के नूतन शर्मा-अमित शर्मा ने संकल्प लिया कि जीवन में यातायात नियमों का पालन करेंगे। इससे पूरा परिवार खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत करेगा।