फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का कराएं निस्तारण : डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर को जिला एवं तहसील स्तर पर लगने वाली लोक अदालत की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को जिला न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। जिला जज ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए ज्यादा से ज्यादा मामले अपने-अपने न्यायालयों एवं विभागों से चिन्हित करके प्रतिदिन की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में चिन्हित किए जाने वाले मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-एक, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मनोज कुमार अग्रवाल, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) सुरेंद्र मोहन सहाय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राघवेंद्र मणि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेंद्र कुमार ने सहयोग देने की बात कही।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों मे लंबित विभिन्न प्रकृति जैसे फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआईएक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से संबंधित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन अधिनियम वाद, सेवा संबंधी वाद अन्य दीवानी मामले, प्रीलिटिगेशन स्तर पर बैक लोन रिकवरी, वित्तीय संस्था, दूरभाष, मोबाइल कंपनी आदि के भी मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें