फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर को पढ़ाया गया पाठ, कहा बस चलाने से पहले लें पूरी नींद

Sat, 22 Jul 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोडवेज बस चालकों को यात्रा से पूर्व पर्याप्त नींद ले लेनी चाहिए। यात्रा के दौरान बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। एक साथ भोजन न कर थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ खाएं। थकान अथवा नींद लगने पर गाड़ी रोककर कुछ देर आराम कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शनिवार को बुद्ध विहार डिपो वर्कशॉप में परिवहन निगम के अधिकारियों के सहयोग से कार्यशाला हुई। जिसमें चालकों, परिचालकों एवं यात्रियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रवेश कुमार ने बताया कि चालकों को यात्रा से पूर्व पर्याप्त नींद ले लेनी चाहिए। यात्रा के दौरान बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। एक साथ भोजन न कर थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ खाएं। थकान अथवा नींद लगने पर गाड़ी रोककर कुछ देर आराम कर लेना चाहिए। 

क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि रात्रि में चलने वाले चालकों को थर्मस दिए गए हैं, जिसमें वे चाय, काफी साथ रख सकते हैं। सभी बसों में स्पीड गवर्नर लगे हुए हैं, ताकि गति सीमा का पालन हो। ब्रीथ एनालाइजर से चालक के शराब पीने की स्थिति की जांच की जाती है। शिविर के दौरान नेत्र चिकित्सक अनुज कुमार, योगेश कुमार गुप्ता द्वारा 45 चालकों एवं परिचालकों का सामान्य स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें से दो चालकों को चश्मे लगाए जाने की जरूरत पाई गई। 
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चीनी प्रसाद ने बताया इन दो चालकों को चश्मे लगाने के बाद ही बस चलाने दी जाएगी। इधर, यात्री/ मालकर अधिकारी डॉ. ज्योति मिश्रा ने आठ अनधिकृत वाहनों के चालान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें