फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है...

Fri, 10 May 2019 02:24 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
पराजिता कार्यक्रम को संबोधित करती सिमरन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मडराक की छात्राओं ने गुरुवार को अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत देश की तरक्की में महिलाओं के योगदान पर भाषण दिया। 
विज्ञापन


कक्षा आठ की छात्रा सिमरन ने उपलब्धि हासिल कर चुकी महिलाओं पर प्रकाश डाला। सिमरन ने श्लोक यत नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता का श्लोक पढ़ा। नेहा कुमारी ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। कल्पना सिंह ने कविता पढ़ते हुए कहा कि महिलाओं को पुरुषों के समान समझो तो ये इतिहास छू लेगी, करो विश्वास नारी पर तो ये विश्वास छू लेगी।

कभी जीवन में नारी को नजर अंदाज मत करना, जरा से पंख जो खोलोगे तो ये आकाश छू लेगी। लकी, सोनिया, संजना, कंचन, महक, खुशबू ने संयुक्त रूप से कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है। जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुमसे हारी है.. गीत प्रस्तुत किया। प्राची गोस्वामी, फरीन, राखी, गरिमा, गुंजन, भावना व अंशिका ने भी संबोधन दिया। इस मौके पर वार्डन उपासना, शिक्षिका पारुल वार्ष्णेय, रैना यादव, भावना, रिचा माहेश्वरी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें