फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल रोड ओवरब्रिज जल्द होगा शुरु

Wed, 10 May 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत जल्द आपको कठपुला और मीनाक्षी ओवरब्रिज के थकाऊ और पकाऊ जाम से राहत मिल जाएगी। 20 घंटे बंद रहने वाली जेल रोड क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित रोड ओवरब्रिज का निर्माण जून के आखिरी तक पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में इसका 65 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 30 जून तक के निर्धारित वक्त में इसको पूरा करने के लिए राज्य सेतु निगम और रेल प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। कुछ पिलरों के बीच सड़क की छत डालने और दोनों छोर से इसको सड़क के लेबल से मिलाने का काम बाकी है। रेलवे के गाटर पुल को भी सड़क पुल से जोड़ा जाना है। 
विज्ञापन


उप परियोजना प्रबंधक सतेंद्र सिंह, सहायक अभियंता यांत्रिकी शकील अहमद, अवर अभियंता सिविल आरके तोमर, अवर अभियंता यांत्रिक संत लाल के साथ ही तकरीबन 100 कर्मचारी यहां पर दिन रात काम कर रहे हैं। गौर हो कि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने भी हर हाल में इसको 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सीडीओ डीएस सचान ने यहां के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। 

जेल रोड ओवरब्रिज का खाका 
ओवरब्रिज की कुल लंबाई 733 मीटर और चौड़ाई 7.50 मीटर तक है
यह ओवरब्रिज टू लेन है, जेल की ओर डेढ़ मीटर ऊंची लोहे की दीवार होगी
तस्वीर महल की ओर 9 पिलर हैं जिसमें 4 के बीच ऊपर की सड़क बन र्गई है
नुमाइश मैदान की ओर 8 पिलर हैं जिसमें 7 के बीच ऊपर की सड़क बन चुकी है 
रेलवे ट्रैक पर गाटर 39 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़ा है, सड़क बनना शुरू 

ओवरब्रिज की मंजूरी और बजट
जुलाई 2015 में इसकी मंजूरी मिली, सितंबर 2015 में काम शुरू, जून 2017 में पूरा होना है
31 करोड़ के कुल बजट में 22 करोड़ राज्य सेतु निगम और 9 करोड़ रुपये रेलवे खर्च कर रहा
ओवरब्रिज के पास लगती जेल की दीवार को हटाने के लिए 1.16 करोड़ रुपये दिए गए हैं
नुमाइश रोड पर 30 फीट का अवैध कब्जा हटाया गया, कई कोठियाें का बाहरी हिस्सा तोड़ा गया
2 हायड्रा, एक जेसीबी, तीन जेनरेटर, 100 कर्मचारी और पीस आइटम रेट से कराया गया काम 

जून 2017 तक इस ओवरब्रिज का काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसको पूरा किया जाएगा। 65 फीसदी तक काम हो चुका है। दोनों ओर से पुल की सड़कों को जमीन पर जोड़ा जाना बाकी है। कुछ स्थानों पर ऊपर की सड़क बनना बाकी है। काम दिन रात चल रहा है। - आरके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें