जूनियर ओलंपिक गेम 2024 में टप्पल के गांव घरबरा पीपली के रहने वाले गवन जाखड़ ने दिल्ली की ओर से गोला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक जीतने पर कोच वीपेन्द्र सिंह, कोच अमित चौधरी, कोच शमशाद, खेल अधिकारी रामेलन, धर्मेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, विक्रम जाखड़ ने उन्हें बधाई दी।
टप्पल क्षेत्र के गांव घरबरा पीपली निवासी गवन जाखड़ पुत्र भगत सिंह ने दिल्ली में जूनियर ओलंपिक खेल में हुई गोला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा 7 से 13 फरवरी तक तालकटोरा स्टेडियम में जूनियर ओलंपिक गेम 2024 का आयोजन हुआ। जिसमें गवन जाखड़ ने दिल्ली की ओर से गोला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम का शुभारंभ केद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया था। वहीं कांस्य पदक जीतने वाले गवन जाखड़ को कोच वीपेन्द्र सिंह, कोच अमित चौधरी, कोच शमशाद, खेल अधिकारी रामेलन, धर्मेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, विक्रम जाखड़ आदि लोगों ने बधाई दी है।