फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाने, लखीमपुर कांड के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टैनी को पदमुक्त कर जेल भेजने, ट्यूबवेल को मुफ्त बिजली देने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने थाना जवां पर धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर थाना जवां के सामने लगभग दो घंटे तक धरना दिया। थाने का घेराव कर थानाध्यक्ष को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाने, लखीमपुर कांड के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टैनी को पदमुक्त कर जेल भेजने, ट्यूबवेल को मुफ्त बिजली देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
किसानों ने यह भी कहा कि दिल्ली में पिछली बार हुए आंदोलन में 702 किसानों ने बलिदान दिया था, उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए। आलू निर्यात कराया जाए। भारत बंद का समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने लगभग दो घंटे तक धरना दिया।
इस मौके पर चौधरी हरपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, चौ हरेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री, शिवशंकर गुप्ता उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभाष चौधरी, रोहताश सिंह, केशव सिंह बघेल, हरवीर सिंह, पप्पू सिंह, छत्रपाल सिंह, जफरूद्दीन, शिव कुमार, देवेश कुमार, देवकी सिंह, तालेवर, बहादुर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।