फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गैस रिफिलिंग के उपकरण व 11 घरेलू सिलिंडर बरामद, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
अलीगढ़ में प्रशासन द्वारा पकडे गए सिलिंडर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले में अवैध गैस रिफिलिंग, कालाबाजारी और एलपीजी गैस के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन अभियान चला रहा है। बृहस्पतिवार को बन्नादेवी क्षेत्र में 11 घरेलू गैस सिलिंडर, रिफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गईं। आरोपी अजीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन



डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, कृष्णवीर सिंह, रामदेव सिंह, विनोद कुमार शर्मा, पूर्ति लिपिक, थाना बन्नादेवी पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहल्ला सराय रहमान स्थित सिया वाली मस्जिद के पास अजीम की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से सात एचपी, दो बीपीसीएल और दो इंडेन कंपनी के 11 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। इनमें तीन भरे हुए और आठ खाली थे। इसके अलावा पांच किलो क्षमता वाले छह खाली सिलिंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन और गैस रिफिलिंग पाइप मिले।


आरोपी अजीम ने स्वीकार किया कि वह बड़े घरेलू सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों अवैध रूप से गैस भरने का कार्य करता था। वह घरेलू सिलिंडर करीब 1500 रुपये में खरीदकर छोटे सिलिंडरों में 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गैस बेचता था। बरामद सामान को आवश्यक कार्रवाई के बाद श्रीनाथ इंडेन गैस सर्विस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें