फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ गैस सिलिंडरों का वितरण

विज्ञापन
गैस एजेन्सी पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते पुलिस की देखरेख में वितरण कराया गया। कस्बे में एचसी की गैस एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच गए। इससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


कई लोग बिना सिलिंडर के लौटने लगे। एजेंसी संचालक अमन अग्रवाल ने बताया कि अत्यधिक भीड़ के कारण पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभाली। पुलिस की निगरानी में गैस सिलिंडरों का सुचारू रूप से वितरण कराया गया। ग्राहकों का कहना है कि नवरात्रि और ईद जैसे त्योहार नजदीक होने के कारण गैस की मांग बढ़ गई है। एजेंसी संचालक ने स्पष्ट किया कि गैस की कमी नहीं है, बल्कि भीड़ अधिक होने से समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें