फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटे गए गैस कनेक्शन जोड़कर दी जाए रिपोर्ट

Sat, 20 Feb 2016 01:43 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि शृंखला फाउंडेशन की ओर से प्राधिकरण सचिव संजय चौधरी को शिकायत दी गई थी कि रामघाट रोड की गोविला गैस एजेंसी पर आधार कार्ड न होने पर संयोजन काटे जा रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि आधार कार्ड न होने पर किसी व्यक्ति को किसी तरह की सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। इस शिकायत पर 18 फरवरी को दोनों पक्षों को तलब किया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एजेंसी संचालक प्राधिकरण सचिव के समक्ष पहुंचे और अपना पक्ष रखा। बाद में सचिव की ओर से उन्हें 4 मार्च तक का समय दिया गया। इस मौके पर शिकायतकर्ता पक्ष से अधिवक्ता ब्रजमोहन शर्मा, रघुवंश शर्मा, सुधांशू अग्रवाल, अनमोल सिंघल, तरुण, अविनाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें