मोहनलाल गौतम जिला महिला अस्पताल से 11 सफाई कर्मचारी और एक माली निकालने से नाराज कर्मचारियों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया। हंगामा काटा और नारेबाजी भी की। यह कर्मचारी एक आउटसोर्सिंग कंपनी से जुड़े थे। गुस्साए कर्मचारियों ने सीएमएस कार्यालय के सामने कूड़ा फेंक दिया और ताला जड़ दिया।
अस्पताल की सीएमएस द्वारा हटाए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों का दूसरे दिन भी सीएमएस कार्यालय पर धरना दिया। कोई सुनवाई न होने पर सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए। सीएमएस कार्यालय के सामने कूड़ा फेंक दिया और ताला जड़ दिया। सीएमएस खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन करके नौकरी में वापसी करने की मांग की। सूचना मिलने पर भाजपा जिला मंत्री संदेश राज मौके पर पहुंच गए।
थाना बन्नादेवी के थानाध्यक्ष, एसीएम प्रथम भी अस्पताल पहुंच गए। कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। संदेश राज ने कहा कि गरीब वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों के परिवार को न्याय मिले और यथास्थिति नौकरी पर रखे जाए। सीएमएस ने जातिवाद वाद और द्वेष भावना से सफाई कर्मचारियों को षड्यंत्र के तहत हटाया है। कुछ दिन पहले 5-6 महीने की कर्मचारियों का वेतन रुका था। इसके लिए सीएमएस कार्यालय पर धरना दिया था।
धरने में कुसुम देवी, मनीषा, राधा, मुन्नी, बबीता, रंजीत, दिनेश, संजय सिंह, अमन, अरुण, शिवम, भाजपा नेता राजकुमार, राजा, चेतन चक, ललित माहौर, संदीप कुमार, आकाश कुमार, धीरज चौहान, अजय सिंह प्रताप, राजकमल सोनकर, राजू आदि मौजूद रहे। इधर, इस मामले में सीएमएस की ओर से मंगलवार को हुए घटनाक्रम के बाद थाना पुलिस को लिखित पत्र भेजा गया था।
बावजूद इसके बुधवार के घटनाक्रम में पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया और बाहरी लोग अस्पताल परिसर में हंगामा करते रहे। मगर पुलिस नहीं आई। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन में पुलिस के प्रति नाराजगी है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बाहरी लोग इस तरह अस्पताल में कोई घटना कर जाएंगे तो पुलिस ध्यान नहीं देगी।