थाना पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की है, यह लोग संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते थे।
थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल लाइन के जौहराबाद ट्रांसफॉर्मर वाली मस्जिद के पास के रहने वाले शातिर शोएब उर्फ जोबा, जितेन्द्र उर्फ रौनी नगला मल्लाह थाना क्वार्सी व सरफराज शिवली बाग निकट सेन अस्पताल जमालपुर थाना सिविल लाइन ने एक संगठित गिरोह कायम कर रखा है, जो लूट सहित कई जघन्य अपराधों में वांछित हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को दादावीर और उनकी मां को लूट लिया था। गत 10 सितम्बर को बबलू की बाइक रोककर उससे और पत्नी से लूट, गभाना क्षेत्र से 18 अगस्त शुभम कुमार से मोबाइल, आईफोन थर्टीन व 20 हजार रुपये लूट लिए थे। इस गैंग के सदस्यों से लूट का सामान व रुपये भी बरामद किए गए।