गैंग लीडर हाजी फैय्याज सहित एटा के सज्जन खां, हापुड़ के बिस्मिल्ला पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। इनके साथियों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गोकशी करने वाले एक गिरोह के सरगना और एक महिला सहित 12 अपराधियों पर थाना पुलिस की संस्तुति पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई है। इनमें एटा, बुलंदशहर और हापुड़ जिले के अपराधी भी शामिल हैं। दो अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार गैंग लीडर हाजी फैय्याज निवासी अजीबाबाद थाना औरंगाबाद (बुलंदशहर) सहित एटा के थाना जलेसर के गांव मकसूदपुर आम का नगला निवासी सज्जन खां, हापुड़ के थाना धौलाना के गांव पिपलैडा और हाल निवासी रामपुर शाहपुर बिस्मिल्ला पत्नी अबरार पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।
इनके साथियों में चंडौस के रामपुर शाहपुर निवासी सलमान उर्फ सद्दाम उर्फ पड्डा , हरदुआगंज के नयावा व हाल निवासी हमदर्दनगर के तौफीक, निजाम, यूनुस उर्फ इना, लोधा के रायट निवासी दिलशाद व चीनी उर्फ रईस, जवां के रठगंवा निवासी इकरार, सालिम निवासी घास की मंडी ऊपरकोट कोतवाली, बब्लू उर्फ मो. सईद नगला पटवारी क्वार्सी पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
वहीं 21 फरवरी को रामपुर शाहपुर निवासी यूनुस उर्फ इना और निजाम को अलीगढ़ में जेल रेलवे पुल से पकड़ लिया गया था। जिन्हें गैंगस्टर एक्ट में न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।