फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब प्रेम की गजब कहानी: जेल में बंद है प्रेमी, टावर पर चढ़ी किशोरी, बोली- उससे नहीं हुई शादी तो जान दे दूंगी

Wed, 21 Oct 2026 09:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

करीब एक माह पहले किशोरी रात में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी और भागकर शादी करने की जिद करने लगी। इसके बाद युवक किशोरी को लेकर घर से निकल गया। रास्ते में परिजनों ने दोनों का पकड़ लिया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। युवक का शांतिभंग में चालान करते हुए जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
किशोरी को टॉवर पर समझाने चढ़ा भाई, मौजूद ग्रामीण और पुलिस - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गंगीरी के एक गांव की निवासी एक किशोरी बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बहाने से घर से निकली और पांच किमी दूर बिलाैना गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने कहा कि यदि उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं कराई गई तो वह जान दे देगी।

विज्ञापन


नजारा देख मौके खासी भीड़ इकट्ठा हो गई। किशोरी 90 फीट ऊंचे टावर पर करीब 40 फीट की ऊंचाई पर एंगलों पर खड़ी थी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर दमकल की टीम को बुला लिया। किशोरी के माता-पिता, भाकियू जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव एवं आसपास के गांवों के ग्राम प्रशासक भी मौके पर पहुंच गए। सभी किशोरी को नीचे उतरने के लिए मनाने लगे लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

शुरुआत में लोग समझ ही नहीं सके कि किशोरी टावर पर क्यों चढ़ी और वह क्या चाहती है। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण किशोरी की आवाज नीचे तक नहीं पहुंच रही थी। एक युवक हिम्मत दिखाते हुए टावर पर कुछ ऊंचाई तक चढ़ा और किशोरी से बात की। तब किशोरी ने बताया कि वह गांव के युवक से प्रेम करती है। उसी से शादी करना चाहती है। घर वाले इसके लिए तैयार नहीं हैं। यदि उसकी शादी प्रेमी से नहीं हुई तो वह जान दे देगी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने किशोरी को आश्वासन दिया कि वह उसकी शादी करवा देंगे लेकिन उसे पहले नीचे आना पड़ेगा। किशोरी ने कहा कि तब तक घर वाले इसका वादा नहीं करते, वह नीचे नहीं आएगी। इसके बाद किशोरी का भाई टावर पर चढ़ा और सिर पर हाथ रखकर कसम खाई कि वह उसकी पसंद के लड़के से शादी कराएगा। तब जाकर करीब छह घंटे के ड्रामा के बाद शाम साढ़े पांच बजे किशोरी नीचे उतरी।

लड़की नाबालिग है। टावर पर चढ़कर गांव के एक युवक के साथ शादी कराने की जिद कर रही थी। गंगीरी एसओ ने उसे समझाकर टावर से नीचे उतार लिया है। थाने में तहरीर आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। -गर्वित सिंह, सीओ छर्रा


जेल में बंद है किशोरी का प्रेमी
थाना प्रभारी ने बताया कि करीब एक माह पहले किशोरी रात में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी और भागकर शादी करने की जिद करने लगी। इसके बाद युवक किशोरी को लेकर घर से निकल गया। रास्ते में परिजनों ने दोनों का पकड़ लिया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। युवक का शांतिभंग में चालान करते हुए जेल भेज दिया गया था। तब से किशोरी अपने परिजनों से नाराज है। फिलहाल किशोरी को समझा कर सकुशल नीचे उतार लिया गया है। यदि किसी पक्ष से शिकायत मिलती है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें