फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: महिला की मदद से किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Tue, 13 Sep 2022 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला ने किशोरी को धोखे से कमरे में बंद कर दिया। कमरे में पहले से मौजूद दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं। उन्होंने अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलाली क्षेत्र में एक महिला की मदद से बंधक बनाकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी भी किशोरी को दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महिला फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी को रविवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस की एक महिला ने सामान देने के बहाने अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद बेटी को धोखे से कमरे में बंद कर दिया। कमरे में पहले से मौजूद दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं। उन्होंने अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

किशोरी की मां ने बताया कि देर शाम तक बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। इस पर भेद खुलने के डर से युवकों ने किशोरी को घर भेज दिया। पीड़िता की मां का कहना है कि चौकी पर पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन वहां फैसला करने का दबाव बनाया गया। सोमवार सुबह कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी। सीओ अतरौली विशाल चौधरी ने बताया कि घटना संज्ञान में आने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें