फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में छैमार गैंग का सरगना घायल

Wed, 23 May 2018 03:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के घरबरा गांव के यमुना कटरी के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच जारी मुठभेड़ में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे छैमार गैंग का सरगना भीका उर्फ अब्दुल करीम उर्फ मियां उर्फ बाकिल पुत्र रसीद के सीने और पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई है। भीका पर 50 हजार रुपये का इनाम है। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में छैमार गैंग का सरगना है। उस पर 100 हत्याएं और इतनी ही डकैतियों में शामिल होने की बात कही जा रही है। उधर समाचार लिखे जाने तक पुलिस की मुठभेड़ जारी थी। मौके पर दो बदमाश घिरे हुए थे, जबकि दो भागने में सफल रहे।

19 मई को गंगा तटवर्ती सांकरा के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में छैमार गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया था। उनके साथ चिनियावली मड़ैया जिला संभल निवासी भीका भी शामिल था, जो तीन साथियों के साथ बचकर भाग निकला था।
विज्ञापन


उसी के बाद से सर्विलांस और एसओजी समेत पुलिस की टीमें भीका और उसके साथियों का पीछा कर रही थीं। सर्विलांस एवं अन्य स्रोतों के जरिए मंगलवार की रात पुलिस को इनपुट मिला कि घरबरा गांव के बाहर यमुना कटरी की झाड़ियाें में बदमाशों का गैंग छिपा है।

इस पर एसओजी, सर्विलांस और टप्पल पुलिस ने बदमाशों की घेरेबंदी शुरू करने के साथ उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर एसएसपी अजय कुमार साहनी, एसपी देहात समेत कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। देर रात करीब सवा ग्यारह बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

इस मुठभेड़ में छैमार गैंग के सरगना भीका के पैर और सीने में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुठभेड़ में एक सिपाही के भी गोली लगी है। एसएसपी अजय कुमार साहनी के अनुसार दो बदमाश घिरे हैं, जिनसे मुठभेड़ चल रही थी, जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। भागे बदमाशों की तलाश में कांबिंग के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें