फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने कानपुर के युवक को बेहोश कर 15 हजार रुपए उड़ाए

Sat, 13 Apr 2019 09:31 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

जहरखुरानों पर लगाम लगाने में जिले की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। सारसौल और गांधी पार्क बस अड्डे पर इनका गैंग सक्रिय हो गया है। यहां से बसों में सवार होकर यात्रियों को आए दिन शिकार बना रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को एक कानपुर का युवक इनका शिकार बन गया। युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये निकालकर ले गए। युवक को बेहोशी की हालत में बस चालक ने मडराक टोल प्लाजा पर उतारकर पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर शाम के बाद युवक को होश आया। जहरखुरानी के शिकार बने युवक की शिनाख्त रजनेश यादव पुत्र जगन नारायण निवासी कानपुर के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


वह सहारनपुर में किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार रात को वहां से अलीगढ़ के लिए चला था। यहां आकर उसने गांधी पार्क बस अड्डे से शनिवार सुबह कानपुर के लिए बस पकड़ी। 

वाकये के अनुसार जहरखुरानों ने उसे अपनी बातों में फुसलाकर दोस्त बनाया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ दे दिया। इससे बेहोशी छा गई। इसी का फायदा उठाकर जहरखुरान जेब से 15 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें